ग्राम प्रधान द्वारा जबरन तालाब पाट कर रास्ता बनवाने का ग्रामीणों ने किया जिलाधिकारी से शिकायत
- संतोष यादव, संवाददाता कौशाम्बी
- Sep 12, 2021
- 199 views
सरकार चाहे जितने भी कानून बनाये लेकिन कानून तोड़ने वाले निर्भय होकर अपना कार्य करते रहते है
कौशाम्बी ।। मामला ग्राम सभा बसुहार अंतर्गत ग्राम खरसेन का पूरा का है।इस ग्राम में काफी दिनों से विवाद चल रहा है।मगर अभी तक किसी अधिकारी ने हल नही करवाया।ग्राम निवासी बीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को शिकायती पत्र देते हुए वर्तमान ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत बसुहार में आराजी स0 1003 जो तलाबी रकबा राजस्व अभिलेख में दर्ज है।जिससे समस्त ग्राम वासियो के द्वारा तालाब के पानी का उपयोग और उपभोग करते चले आरहे है।वर्तमान ग्राम प्रधान ग्राम के कुछ लोगो के लाभ के चक्कर मे इस तालाब में मिट्टी से पुराई कराकर सड़क का निर्माण जबरन शेरेपुस्ति के बलपर ग्राम प्रधान होने का गलत फायदा उठाते हुए करवा रहा है।जो कानूनी तौर से गलत व गैरकानूनी है।
इसी संदर्भ में जब ग्राम प्रधान से बात किया गया तो उन्होंने सारे आरोप को गलत बताया और तालाब पर उनके द्वारा कब्जे की शिकायत को खारिज किया।
अब देखना है कि संबंधित अधिकारी कबतक इस लड़ाई को शांत करपाते है या फिर लड़ाई चलती रहेगी।
रिपोर्टर