देश की उन्नति में है पशुपालको का विशेष योगदान

वाराणसी/चिरईगांव ।। यदि देश की उन्नति की बात की जाय तो पशुपालको का विशेष योगदान रहा है। भारत कृषि प्रधान देश है। भारत की रीढ़ कृषि है और कृषि का रीढ़ पशुपालन है इसलिए सरकार को पशुपालको की समस्याओं के निस्तारण में सरकार विशेष ध्यान दे उक्त बातें तरयां स्थितब केंद्रीय कार्यालय पर भारतीय पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने पशुपालको को सम्बोधित करते हुए कही।

बैठक में चिरईगांव ब्लाक के 14 न्याय पँचायत स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। दयाशंकर यादव छितौनी, धीरज यादव बर्थरा कला, राजेश यादव नरायनपुर, अर्जुन राजभर बीकापुर, रविन्द्र यादव गोपपुर, मनीष पटेल को सथवा, महेंद्र यादव सिंहपुर, शिवमूरत यादव लेढूपुर, शिवचरन पाल चिरईगांव, रमेशचंद्र गुप्ता आशापुर, अनिल निषाद कमौली, सूबेदार यादव मुस्तफाबाद, श्यामजी यादव जाल्हूपुर, भैयालाल यादव को गोबरहा न्याय पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया।

इस मौके पर आर डी यादव, एड राहुल पांडेय, मनीष पटेल, कांता यादव, विक्रम माली, श्रवण यादव, रामदुलार यादव, विपिन पांडेय, त्रिलोकी नाथ याव आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता बघेल सिंह यादव ने किया। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट