डीएम व एसपी द्वारा डीघ विकास खण्ड के ग्राम छेछुआ ,भुर्रा में प्रभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का किया गया मुआयना

भदोही ।। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार द्वारा आज डीघ  विकास खण्ड के बाढ़ प्रभावित ग्राम छेछुआ ,भुर्रा आदि  का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित गाॅव के लेखपाल को निर्देशित किया कि गाॅव में ही रहकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो की निगरानी रखें। उन्होने उप जिलाधिकारी सदर से बाढ़ राहत प्रबन्धन, बाढ़़ चैकियो तथा नदी के कटान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुये निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में प्रभावित लोगो के लिये आवश्यकता पड़ने पर राहत सामाग्रियो का वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि अभी एक दो दिन के अन्दर जल स्तर बढ़ने की सम्भावना है अतएव समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक  द्वारा ग्रामीणो से वार्ता कर बाढ़ की स्थिति व होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। कुछ ग्रामीणो के द्वारा नाव की व्यवस्था की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि नाव की व्यवस्था की गयी है। अपने भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ग्रामीणो द्वारा बताया गया  गंगा के किनारे लगभग छोटे बड़े कुछ  मकान प्रभावित हुये है। जिसके लिये जिला प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था की गयी हैं। 

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य हेतु जनपद में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसके नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि/रा. को नामित किया गया है जिनके निर्देशन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष में  शिफ्टवार 6 कर्मचारी प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान  सुनिश्चित कराएंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 05414 -250223 एवं 250308 पर बाढ़  से संबंधित शिकायतों को द्वारा दर्ज कराया जा सकता है। निस्तारण हेतु तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा  तत्काल विभागीय अधिकारियों को अवगत  आते हुए समस्याओं के निस्तारण कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी ।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रभावित ग्रामों में  ज्ञानपुर उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार तथा डीघ खंड विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट