दिनेश कुमार यादव दादा ने सैफई पहुंच कर मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, अखिलेश यादव से मिले
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 16, 2022
- 795 views
भदोही जनपद के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर-प्रदेश भदोही के जिला महासचिव व तहसील निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव दादा सैफई पहुंचकर सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान उन्होंने स्व. मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित किया। शोक व्यक्त किया। दिनेश कुमार यादव दादा अखिलेश यादव धर्मेंद्र यादव व धर्मेंद्र यादव के पिता जी से मिलकर ढांढस बंधाया। दिनेश यादव दादा मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। परिजनों से मिलकर संवेदनाए व्यक्त की।
मुलायम का पैतृक गांव है सैफई
बता दें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया था। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी सरकार ने मुलायम सिंह के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था। इस दौरान दिनेश कुमार यादव दादा के साथ संतोष यादव ,विजय यादव गुलाल पूर्व प्रधान,योगेश आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर