
जीआरपी पुलिसकर्मी और उसके मित्र के साथ होटल में जमकर मारपीट
- सचिन श्रीवास्तव, संवाददाता नवी मुंबई
- Nov 28, 2022
- 490 views
नवी मुंबई: बीती रात कोपरखैरणे सेक्टर-14 स्थित एक होटल में मित्र के साथ खाना खाने पहुंचे जीआरपी के पुलिसकर्मी और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर लूटपाट किये जाने का मामला सामने आया है। कोपरखैरणे पुलिस ने 12 लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी जवान दीपक कोल्हे (41) कोपर खैरने सेक्टर 14 स्थित क्वालिटी पंजाब होटल में बीती देर रात दोस्त के साथ खाना खाने गए थे। तभी वहा बगल के टेबल पर शराब पी रहे युवको ने विवाद कर लिया। इसके बाद लगभग 12 लोगो का ग्रुप उन पर बाझ की तरह टूट पड़े। टेबल, कुर्सियां और बीयर की बोतलें उनके ऊपर फेंकी गईं। इसमें दोनो घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद कोपर खैरने पुलिस शिकायत दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों में कुछ आपराधिक पृष्ठभूमि के बताए जा रहे हैं। इस घटना से यह बात भी सामने आई है कि देर रात तक होटल में शराब का धंधा चल रहा है। ऐसी जगहों पर शराब पीने का चलन होने से यह भी देखा जा रहा है कि रात के समय अपराधी सक्रिय रहते हैं और इस तरह की वारदात को अंजाम देने से बाज नही आ रहे हैं।
रिपोर्टर