शाहगंज महोत्सव में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

शाहगंज ।। शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के सौजन्य से तहसील क्षेत्र के रामलीला मैदान में 19 मार्च को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं शाहगंज महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। प्रोटोकॉल अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्राप्त फैक्स से जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री 19 मार्च रविवार को राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा लामार्टिनियर ग्राउंड लखनऊ से जनपद जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:30 सेंट थॉमस इंटर कॉलेज शाहगंज में हेलीपैड पर आगमन होगा तत्पश्चात 11:35 पर स्टाफ कार द्वारा कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे। 11:40 पर कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान निकट तहसील परिसर शाहगंज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं शाहगंज महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात स्टाफ कार द्वारा 12:10 पर प्रस्थान करेंगे और 12:15 बजे हेलीपैड पर आगमन होगा।12:20 पर पर लखनऊ के लिए उनका हेलीकॉप्टर प्रस्थान करेगा। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट