आमजनों की समस्याओं का निराकरण नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए सुनिश्चित

संवाददाता-: अमित कुमार गुप्ता


दुर्गावती, कैमूर ।। शनिवार को कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार व पुलीस कप्तान ललित मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से दुर्गावती थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार का जायजा लिया तथा आवश्यक संबंधित दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में प्रत्येक शनिवार को गृह विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता हैं तथा जनता दरबार में आमजनों की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी सहित थानाध्यक्ष द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाता है। इसी क्रम में दुर्गावती थाना परिसर में जिलाधिकारी व पुलीस कप्तान आयोजित जनता दरबार के क्रियाकलापों से अवगत हुए। जहां स्थानीय स्तर पर भूमि विवाद, आपसी मारपीट के मामले व अतिक्रमण आदि जैसे मामलों का निष्पादन जनता दरबार में अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के द्वारा किया जाता है। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता दरबार में स्थानीय लोगों की समस्याओं का निष्पादन नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट