
करकटगढ़ जलप्रपात में डूब कर एक युवक की हुई मौत
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jul 02, 2023
- 161 views
दुर्गावती से पिंटू तिवारी
दुर्गावती ।। स्थानीय थाना क्षेत्र के डीड़़खीली गांव के एक युवक की करकटगढ़ जलप्रपात पर पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता संतान बताया जा रहा है। मृतक कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डीड़खीली गांव निवासी मुराहु बिंद का एकलौता पुत्र रमेश बिंद उर्फ बिगाउ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रमेश बिंद अपने साथियों के साथ शुक्रवार को करकटगढ़ जलप्रपात पर घूमने के लिए गया हुआ था। अचानक पानी के तेज बहाव की वजह से गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथियों के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को एवं पुलिस को दी गई सूचना। मिलते ही मौके पर पुलिस और परिजन पहुंच गए काफी खोजबीन के बाद भी शव का कहीं अता पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार को पानी में शव उत्तराया हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।
रिपोर्टर