
विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने हेतु पालिका अधिकारियों की बैठक
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 31, 2024
- 394 views
भिवंडी। भिवंडी शहर में बड़े पैमाने पर स्कूल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित करने एवं खेल प्रशिक्षण पर जोर देने के लिए मनपा आयुक्त अजय वैद्य की अध्यक्षता में मनपा खेल समिति की एक बैठक हाल ही में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर नगर पालिका की वार्षिक खेल नीति की घोषणा करते हुए खेलों के प्रसार की जिम्मेदारी नगर क्रीड़ा अधिकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी को सौंपी गई है।
पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में सरकार द्वारा स्वीकृत 93 खेलों की योजना के साथ-साथ महानगर पालिका क्षेत्र में खेल का माहौल बनाने के लिए पालिका स्कूलों में खेलों का प्रशिक्षण केंद्र खोलकर बालक-बालिकाओं में कबडडी, खो-खो,योगा,वॉलीबॉल आदि खेलों के लिए प्रशिक्षित किया जाये। राज्य व राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए तज्ञ प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयुक्त ने विशेष रूप से जोर दिया है। इसके अलावा पालिका अधिकारियों/कर्मचारियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देश दिये। अधिकारियों/कर्मचारियों पर काम का दबाव कम करने के लिए कुछ खेलों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए सलाह दी है। है। इसके साथ वर्ष 2024-25 में बड़े पैमाने पर खेल महोत्सव आयोजित करने के लिए निर्देश दिये है। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, उपायुक्त (मुख्य) नयना ससाने, उपायुक्त (खेल) प्रणाली घोंगे, उपायुक्त (शिक्षा)- अनुराधा बावर, प्रशासनिक अधिकारी बालाराम जाधव, खेल विभाग प्रमुख - मिलिंद पलसुले, खेल अधिकारी- शरद कलावंत, साथ ही खेल समिति के सदस्य श्रीराम पाटिल,विनोद नाइक, केशव सिलवेरी, नरेश राऊत, अकबर पिंजारी, मो. जाकिर अंसारी, साकिप पटेल, महेश मिश्रा, बख्शी मो.शोएब, भावेश गुलवी एवं अन्य समिति के सदस्य मौजूद थे।
रिपोर्टर