दलित सेना के द्वारा स्थानीय परिसदन भवन में, सत्य अंहिंसा के पुजारी राष्ट्रपता महात्मा गाँधी की जयंती मनाई

जमुई से संवाददाता देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

जमुई  ।। 2 अक्टूबर 2019 दिन बुधवार को दलित सेना जमुई के द्वारा स्थानीय परिसदन भवन में दलित सेना जिला अध्यक्ष रवि शंकर पासवान की अध्यक्षता में सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दलित सेना जिला अध्यक्ष रविशंकर पासवान,युवा लोजपा जिला अध्यक्ष इंजीनियर निर्भय सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोती उल्लाह, युवा लोजपा प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, युवा लोजपा जिला उपाध्यक्ष विमल वर्मा, युवा लोजपा जमुई प्रखंड अध्यक्ष गौतम पासवान, दलित सेना जमुई प्रखंड अध्यक्ष दानी पासवान, दलित सेना जमुई नगर अध्यक्ष गुड्डू पासवान,दलित सेना बरहट प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान,सोनो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद दास आदि नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के द्वारा किए गए कार्यों उनके विचारों तथा उनकी जीवनी का विस्तार पूर्वक चर्चा किए। नेताओं ने कहा कि सत्य अहिंसा के पावन मंच से संपूर्ण विश्व को अनु प्रमाणित करने वाले और आधुनिक विश्व को अहिंसा के मार्ग प्रशस्त करने वाले महामानव और प्रणेता विश्व युगांधर महात्मा गांधी के जयंती पर कोटि-कोटि नमन उनके द्वारा दिए गए त्याग और बलिदान को देश और दुनिया सदैव याद करेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्हें लोग बापू के नाम से भी याद करते हैं। बापू भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।  वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर  रखी गयी थी, जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले 1915 में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था। उन्हें बापू ''गुजराती भाषा में बापू यानी पिता " के नाम से भी याद किया जाता है।

मौके पर दलित सेना नेता पप्पू पासवान, विनो तांती, शशि रंजन, आनंद पासवान, भोपाल पासवान, गुड्डू पासवान, रामविलास मांझी, पिंटू कुमार,रामविलास पासवान, गया तांती, विनोद यादव, जागो यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट