टिकट घर से बरामद युवती के मामले को लेकर एएसपी ने की प्रेस वार्ता
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 06, 2026
- 6 views
संवाददाता। पारसनाथ दुबे।
डेहरी रोहतास।थाना क्षेत्र के मनेरी बीघा के नाबालिक लड़की के डेहरी स्टेशन के टिकट घर से 28 अप्रैल को स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बरामद करने के मामले को लेकर एएसपी अतुलेश झा ने बुधवार को स्टेशन परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि उक्त तिथि को थाना अंतर्गत मनेरी बिघा के निवासी संतोष महतो के पुत्र के द्वारा स्थानीय थाना में सूचना दी गई थी उनकी नाबालिक बहन रामकिशोर सिंह कॉलेज जाने को लेकर कहकर कहीं चली गई है,तथा उसने अपने मोबाइल से भाई के पास व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा सूचना दी है कि उसका अपहरण कर लिया गया है और उसे सासाराम में रखा गया है। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष राजीव रंजन राय,प्रिंस मिश्रा, स्वाति कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और त्वरित करवाई के आधार पर उक्त युवती को स्टेशन के टिकट घर से बरामद किया गया. बताया कि युवती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था उसने स्वय के अपहरण की झूठी साजिश रची थी। बताया कि पारिवारिक प्रताड़ना और घर वालों के व्यवहार से तंग आकर उसने परिजनों को परेशान करने के लिए यह कदम उठाया था वही युवती ने बताया कि उसके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना या शारीरिक क्षति नहीं हुई है।


रिपोर्टर