नाबालिग से जबरन शादी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 06, 2026
- 5 views
संवाददाता पारसनाथदुबे।
डेहरी रोहतास। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर बेचने और जबरन शादी कराने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एएसपी सह एसडीपीओ अतुलेश झा ने डालमियानगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस गंभीर मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर फरवरी 2025 में राजस्थान के कलापंप चुन्नी गांव ले जाया गया, जहां उसे बेच दिया गया और जबरन शादी करा दी गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां ने 3 मई को अपनी पुत्री के अपहरण और शोषण के संबंध में लिखित आवेदन पुलिस को दिया।
जांच के दौरान यह सामने आया कि गिरोह ने करीब एक वर्ष पूर्व डेहरी रेलवे स्टेशन से नाबालिग को बहला-फुसलाकर राजस्थान के बीकानेर ले जाकर एक व्यक्ति से जबरन शादी करा दी थी। एएसपी ने बताया कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है, जो नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर उन्हें अन्य राज्यों में बेचने और जबरन शादी कराने का कार्य करता है।
इस संबंध में डालमियानगर थाना कांड संख्या 90/26 दर्ज कर चैता देवी, सूरजमुखी कुंवर और बबीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है तथा राजस्थान में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
एएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम इस मामले में सक्रिय रूप से काम कर रही है। टीम में थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय, अपर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार मिश्रा एवं अनुसंधानकर्ता स्वाति कुमारी के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई जारी


रिपोर्टर