जमुरनी ने 72 रनों से मसाढी को हराकर जीता 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 07, 2026
- 21 views
संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- जमुरनी में आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जमुरनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मसाढी की टीम को 72 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैच में मसाढी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमुरनी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 147 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। आखिरी ओवर में नरेंद्र यादव ने छ बॉल पर छ छक्के लगाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रकार नरेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच और पूरे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सचिन कुमार को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसाढी की टीम जमुरनी की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 75 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह जमुरनी ने 72 रनों से एकतरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गावती भाग-2 के जिला परिषद सदस्य दीपक यादव उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता जमुरनी और उपविजेता मसाढी टीम को मोमेंटो और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।


रिपोर्टर