पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद


संवाददाता पारसनाथ दूबे


डिहरी आनसोन रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या 325/25 दिनांक 17/08/2025, धारा 137(2)/140(3) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता चांदनी कुमारी, पति सुजीत कुमार, ग्राम अकोढ़ीगोला थाना अकोढ़ीगोला जिला रोहतास को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

मामले में अकोढ़ीगोला थाना पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सतत छापेमारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृता को सुरक्षित बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत आवश्यक पूछताछ एवं विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है तथा संबंधित सभी बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट