पत्नि ने जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं दिए तो गला दबाकर की पत्नी की हत्या
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 05, 2025
- 1085 views
बोडा /राजगढ़ । शनिवार को बोड़ा कस्बे के जोशी मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय युवक कैलाश गिर गोस्वामी ने जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी रीना गोस्वामी (25) को रस्सी से गला दबाकर मोत के घाट उतार दिया। आरोपी कैलाश बिजली विभाग में नरसिंहगढ़ विकासखंड के ग्राम झाड़ला डीसी में अनुकंपा नियुक्ति में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उसके पिता की 2 साल पहले मौत हो गई थी पिता की जगह विद्युत वितरण कंपनी में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। आरोपी को शराब और जुआ खेलने की आदि है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पत्नी रीना से जुआ खेलने के लिए पैसे मांगे, पैसे नहीं देने पर दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान आरोपी ने पत्नी रीना गले में रस्सी डालकर कस दिया जिससे रीना की मौत हो गई।


रिपोर्टर