डेहरी-डालमियानगर में धूमधाम से मनी दीपावली, गणेश-लक्ष्मी की पूजा के बाद रात 12 बजे तक गूंजते रहे पटाखे, दूधिया रोशनी में नहाया शहर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 09, 2026
- 1 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।प्रकाश का पर्व दीपावली पूरे डेहरी-डालमियानगर क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। मान्यता है कि इनकी पूजा से धन-वैभव, सुख-शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है।
शाम ढलते ही पूरे क्षेत्र में रोशनी की जगमगाहट छा गई। विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से गणेश-लक्ष्मी की पूजा की गई और शंखनाद के साथ पूजा संपन्न हुई। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो रात 12 बजे तक चलता रहा। पटाखों की आवाज से पूरा शहर गूंज उठा और रंग-बिरंगी रोशनी से सारा शहर दूधिया रोशनी में चमकने लगा।
बाजारों में उमड़ी भीड़: इस अवसर पर बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। मिट्टी की बनी गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मिठाइयों के स्टॉल, पटाखों की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की खूब भीड़ रही। महंगाई के दौर में भी आस्था भारी पड़ी और सभी सामान ऊंचे दामों पर भी खूब बिके।
प्रशासन रहा मुस्तैद: इस दौरान प्रशासन का भी काफी सहयोग रहा। डालमियानगर थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ महिला पुलिस टीम सहित डालमियानगर मार्केट में भ्रमण करते नजर आए।


रिपोर्टर