बक्सर के सांसद व पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के आगमन पर युवाओं में जोश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 09, 2026
- 15 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर---- जिला अंतर्गत कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मां काली की धरती नाथूपुर में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह का आगमन हुआ उनके साथ RJD नेता वीरेंद्र कुशवाहा व बहेरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश सिंह, चिलीबिली पैक्स अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी की गरीमामयी उपस्थिति रही। युवाओं ने कहा दिनेश सिंह जी के घर पर अतिथियों का आगमन हुआ जो हम सभी युवाओं के लिए काफी रोचक और ज्ञानवर्धक रहा। एक साथ इतने महान विभूतियों को देखकर उन्हें सुनकर देश और राज्य की सामाजिक और संस्कृत विरासत के बारे में सुनने का जो सौभाग्य प्राप्त हो सका । इसके उपरांत प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल दिनेश कुमार से वार्ता के क्रम में बताया की यह गांव भले ही छोटा है, लेकिन यहां के लोग उन महान हस्तियों को बुलाने का कार्य करते हैं जिससे नवयुवकों के बीच में बेहतर समझ , सामाजिक समरसता व जीने के कौशल को नया आयाम दिया जा सके। इसी कड़ी में मैं आगंतुकों से अनुरोध मात्र किया और उनकी सजगता देखिए। मेरे एक छोटे से अनुरोध पर वह मेरे दरवाजे पर पधारे जिसके लिए मैंने कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं।
कार्यक्रम की पूरी देख रहे की जिम्मेदारी का निर्वहन अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित महेंद्र प्रताप सिंह शेखर सिंह गोलू सिंह रवि प्रकाश चौबे प्रशांत चौबे रिंकू सिंह विक्की सिंह निशांत सिंह गोलू सिंह ,धर्मेंद्र यादव, रोशन यादव, उमेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव ,आदि आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे


रिपोर्टर