राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को लेकर नगर में निकली संकीर्तन प्रभात फेरी, सुबह बाजार रहा बंद
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 11, 2025
- 372 views
तलेन । शनिवार को श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर नगर तलेन उत्सव का माहौल रहा। प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को लेकर सुबह नगर का पूरा बाजार बंद रहा। नगर की हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वाधान में नगर में सामूहिक संकीर्तन प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें नगर की सभी भजन-कीर्तन मंडलीय शामिल हुई। संकीर्तन प्रभात फेरी मनकामेश्वर महादेव मंदिर से सुबह 9:30 बजे प्रारंभ हुई। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई गुजरी। इस दौरान कीर्तन मंडलियों का नगर में जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। भजन कीर्तनों पर लोग जमकर झूमे।
संकीर्तन प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां पर महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर संकीर्तन प्रभात फेरी का समापन हुआ। वह लोगों द्वारा घरों पर ध्वज ,व रंगोली बनाई गई तथा रात्रि में दीप प्रज्वलित किए गए ।नगर में भंडारे सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुए।


रिपोर्टर