बिहार विधान परिषद के द्वारा किया गया स्वाद महल फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 08, 2026
- 3 views
इच्छा अनुसार होगा व्यंजन तैयार-आनंद कुमार
संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- नगर पंचायत कुदरा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 बिहार विधान परिषद संतोष सिंह के द्वारा विगत शनिवार को स्वाद महल फैमिली रेस्टोरेंट का फीता काटकर किया गया उद्घाटन। मौके उपस्थित गणमान्यों की स्वाद महल फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक आनंद प्रताप सिंह के द्वारा मां मुंडेश्वरी की छाया प्रति, पुष्प गुच्छे एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया भव्य स्वागत।
संबंध में जानकारी देते हुए स्वाद महल फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक आनंद प्रताप सिंह उर्फ भोलू कुमार के द्वारा बताया गया, कि स्वाद महल फैमिली रेस्टोरेंट के द्वारा शुद्ध शाकाहारी एवं अन्य प्रकार के व्यंजन इच्छा अनुसार शुद्ध रूप से तैयार मिलेगा। इस रेस्टोरेंट में दो किचन का व्यवस्था किया गया है, जिसमें कि शुद्ध शाकाहारी एवं अन्य व्यंजनों का अलग-अलग निर्माण होगा। एक बार सेवा का मौका अवश्य दें और रेस्टोरेंट के व्यवस्था खान-पान की लुफ्त उठाएं। उक्त अवसर पर बिस सूत्रीय समिति के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, भाजपा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर