सविधान गौरव दिवस को लेकर आयोजित हुई मंडलस्तरीय संगोष्ठी

तलेन । शनिवार को नगर के बस स्टेण्ड परिसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल तलेन द्वारा मंडल स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम की शुरुवात मे सविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव जी अम्बेडकर की प्रतिमा पर उपस्थित अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया, उसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा पूर्व जिला महामंत्री गोपाल जी खत्री एवं मुख्य वक्ता हरिसिंह जी केशवाल द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओ को बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला गया,मुख्य वक्ता द्वारा हमारे देश के सविधान के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी, इसके पूर्व मे भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला ने आगंतुक कार्यकर्ताओ, को कार्यक्रम की रुपरेखा बताकर कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे मे बताया, समृद्ध मंचीय कार्यक्रम मे मंच पर पूर्व नपाध्यक्ष चंदर सिंह यादव उस्ताद, पूर्व नपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, sc मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य रामबाबू मंडल, नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव सहित मंडल महामंत्री गण, भाजपा कार्यकतागण सहित भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मानसिंह यादव फौजीसरकार मौजूद रहे.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट