एनडीए के चारों प्रदेश अध्यक्ष ने भरी हुंकार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 30, 2025
- 171 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम फजलगंज स्टेडियम में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू भाजपा लोजपा आर तथा हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सासाराम में जमकर हुंकार भरते हुए राजद के कार्यकाल की खामियां गिनाई।
एनडीए गठबंधन कार्यकर्ताओं ने 2025 विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीट एनडीए के खाते में आने का दावा किया।
चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने कार्यकर्ता सम्मेलन में बैलगाड़ी से पहुंचे जो चर्चा बना रहा।
पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा कि जब कोई व्यवस्था नहीं थी तभी से बैलगाड़ी प्रसिद्ध है और तीर्थ स्थल से लेकर अपने गंतव्य तक बैलगाड़ी से पहुंचने थे।
गरीब किसान का वाहन बैलगाड़ी ही सहारा है।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल ने गांधी स्मारक पहुंचकर माल्यार्पण किया।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, लोजपा आर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी आदि एनडीए से जुड़े लोग मौजूद रहे।
जहां लोगों ने अगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर हुंकार भरी।


रिपोर्टर