भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि

तलेन । नगर मे भाजपा मंडल तलेन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, एकात्म मानववाद के प्रणेता प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी है, आज भाजपा मंडल तलेन द्वारा मंडल स्तरीय कार्यक्रम वात्रे गार्डन पर आयोजित हुआ जिसमे भाजपा के संस्थापक प. दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप मे मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, बताते चले भाजपा प्रत्येक वर्ष अपने पितृ पुरुष प. दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप मे मनाते है और श्रद्धांजलि अर्पित करते है, इस मोके पर इस कार्यक्रम के निमित्त प्रभारी कैलाश जी सोनी, तलेन मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला, इस कार्यक्रम के मंडल के प्रभारी श्याम वात्रे, पूर्व नपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व पार्षद अवध नारायण उपाध्याय,सहित पार्षद गण भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण, जिला पंचायत सदस्य रामबाबू मंडल और सरपंच गण,भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मानसिंह यादव फौजीसरकार मौजूद रहे.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट