
पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 14, 2025
- 611 views
लीमा चौहान, राजगढ़ । लीमाचौहान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
दिनांक **13.02.2025** को थाना लीमाचौहान को सूचना प्राप्त हुई कि **ग्राम भवानीपुरा** में एक *व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।** सूचना पर **थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल राहोरिया** पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे, जहां मृतक **गोकुल सिंह पिता पीरु लाल भिलाला (उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम भवानीपुरा)** का शव गांव के कैलाश भिलाला की पड़त भूमि पर मिला। मृतक के पुत्र **ओमप्रकाश भिलाला** के कथन के आधार पर **अपराध क्रमांक 47/25, धारा 103(1), 3(5) B.N.S.** के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटनाक्रम के अनुसार, दिनांक **12.02.2025** की रात्रि लगभग **11:00 बजे** गांव के **संतोष पिता बापूलाल भिलाला एवं मेहताब सिंह पिता माधूसिंह भिलाला** मृतक के घर पहुंचे और कहा कि गोकुल हमारे खेत से चने चोरी करता है, इसे हमारे साथ भेज दो, हम इसे समझा देंगे। इसके बाद गोकुल उनके साथ चला गया और रात्रि में वापस घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह, मृतक के पुत्र ओमप्रकाश को सूचना मिली कि उसके पिता गांव के कैलाश भिलाला की पड़त भूमि पर मृत अवस्था में पड़े हैं**, जिनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।
मामले की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा एक **विशेष पुलिस टीम गठित** कर गहन जांच एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को हिरासत में लिया गया—
1. **संतोष पिता बापूलाल भिलाला (उम्र 25 वर्ष)**
2. **लखन पिता बापूलाल भिलाला (उम्र 32 वर्ष)**
3. **मेहताब पिता माधूसिंह भिलाला (उम्र 40 वर्ष)**
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने **मृतक गोकुल भिलाला पर खेत से चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई करने की बात स्वीकार की**, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपियों को विधिवत **गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में **थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल राहोरिया** के नेतृत्व में **सउनि संतोष मंडलोई, सउनि अनिल सिंसोदिया, प्रआर. 16 जितेंद्र भिलाला, प्रआर. 226 अमित रघुवंशी, प्रआर. 725 आकाश, आर. 978 रवि मीना, आर. 710 पंकज चौखटिया, आर. 562 बालचंद्र, आर. 712 गौतम मीणा एवं सै. 65 कैलाश** की विशेष भूमिका रही।
थाना लीमाचौहान पुलिस की इस **तीव्र और सफल कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय व्याप्त हुआ है** तथा आमजन में **पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।**
रिपोर्टर