सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया सम्मान
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 17, 2025
- 394 views
राजगढ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय सेवक जो अपनी 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 31 जनवरी, 2025 को सेवा निवृत्त हुए हैं, उनके पेंशन प्रकरण संबंधित आहरण एवं संवितरण की जांच कर उनके पीपीओ / जीपीओ समय-सीमा में जारी किये गये। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं जिला कोषालय एवं पेशन अधिकारी श्री आर.एल. गोलिया द्वारा कलेक्टोरेट मीटिंग हाल में सम्मान समारोह आयोजित कर माह जनवरी-2025 में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का शाल, श्रीफल एवं माला के साथ सेवा निवृत्त 15 पेंशनरों को पीपीओ / जीपीओ प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री प्रभुलाल दांगी, श्रीमति गुलाबबाई, श्री तेजसिंह मालवीय, श्री धनश्याम मौर्य, श्री प्रेमनारायण साहू, श्री रामनारायण शर्मा, श्री देवराज परमार, श्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्री मोहनलाल सोनी, श्री इरशाद अली, श्री रमेश सिंह, श्री ओम प्रकाश पंवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने पेशनरों व्दारा उनके सेवाकाल में की गई सेवाओं की सराहना की। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा समय पर पीपीओ बनाये जाने एवं समस्याओं का समय पर निराकरण किये जाने से पेंशन कार्यालय की सराहना की।


रिपोर्टर