
महिला ग्राम सभा में महिलाओं ने की आगे बढ़कर सहभागिता
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 08, 2025
- 66 views
महिला सरपंच ने महिलाओं को सिखाई नेतृत्व करने की बारीकियां,
राजगढ़ । 8 मार्च 2025 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के अधिकारों और समानता और उनके योगदान सम्मान देने के लिए हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में यह दिन महिलाओं के संघर्ष, बलिदान और उनकी अटूट शक्ति को सलाम करने का अवसर है, समाज में महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है।
हर साल की तरह इस वर्ष भी राजगढ़ जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया,
वही राजगढ़ जिले में ब्यावरा विकासखंड के विशेष रूप आदर्श महिला हितेषी ग्राम पंचायत अम्लीयाहट में भी ग्राम सभा आयोजित की गई,महिला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका उनका सम्मान और उन्हें आगे बढ़ाने हेतु महिला दिवस कार्यक्रम उत्साह एवं आनंद के रूप में मनाया गया, कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने भाग लेकर ग्राम सभा में सहभागिता कर आदर्श ग्राम हितेषी पंचायत सफल बनाने के लिए जिले के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी सहभागिता निभाई ..!!
महिलाओं को महिला हितेषी आदर्श ग्राम पंचायत के विषयों पर प्रशिक्षण दिया,
महिला ग्राम सभा में ग्राम स्वराज अभियान के DPM/BC द्वारा ग्राम की महिलाओं से संवाद कर ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने महिला हितेषी पंचायत में महिलाओं की भागीदारी , महिला ग्राम सभा /महिला एवं शासकीय योजनाओं में महिलाओं का योगदान जैसे विषय पर एक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, राजगढ़ जिले के ब्यावरा विकासखंड ग्राम पंचायत अम्लीयाहट में महिला हितैषी,आदर्श ग्राम पंचायत में महिला ग्राम सभा के साथ एक प्रशक्षिण महिलाओं को दिया गया,महिला ग्राम सभा में पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी जी ,जनपद सदस्य घनश्याम दांगी जी ,सरपंच श्रीमती सोरम दांगी जी ,स्थानीय सदस्य,जनपद स्तर से बीपीओ बलराम जी और ब्यावरा ब्लॉक से पंचायत समन्वयक मोर सिंह मीना जी ग्राम स्वराज अभियान डीपीएम नीलेश पटेल जी एवं समस्त टीम ,आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक विष्णु पावर जी समस्त टीम एवं स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा सचिव विशाल जाट ,रोजगार सहायक सहित ग्राम वासी ग्राम की महिलाएं, समूह सदस्य दीदी उपस्थित रही।
रिपोर्टर