भाजपा तलेन मंडल की आजीवन सहयोग निधि व होली मिलन समारोह को लेकर बैठक हुई संपन्न


तलेन । रविवार को  आजीवन सहयोगी निधि व होली मिलन समारोह को लेकर भाजपा के तलेन मंडल की बैठक वात्रै मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा मौजूद रहे। विधायक ने भाजपा की आजीवन सहयोग निधि अभियान  को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथी  ही विधायक ने 22 मार्च को नरसिंहगढ़ में होने वाले होली मिलन समारोह को लेकर  सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक संख्या पहुंचने आग्रह किया। वहीं विधायक द्वारा बैठक में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई‌ तथा विधायक  उपस्थिति में  भाजपा कार्यकर्ताओं की आजीवन  सहयोग निधि की राशिद काटकर प्रदान की गई।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला , पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश लवंवशी, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष भारत सिंह यादव ,लक्ष्मी नारायण यादव, चंद्रर सिंह यादव, शिव प्रसाद शर्मा ,रामेश्वर विजयवर्गीय, राधेश्याम पाटीदार, उत्तम सिंह चंदेल, श्रीमती सरिता सहगल, सहित  कई कार्यकर्तागण मौजूद

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट