महिलाओं ने दशा माता की पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 24, 2025
- 149 views
तलेन । सोमवार को नगर में दशा माता का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं द्वारा पहुंचकर पीपल के वृक्ष की पूजा की गई । महिलाओं ने पीपल वृक्ष की परिक्रमा की और कच्चे सूत का धागा लपेट कर पुजन किया तथा दशा माता से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान महिलाओं ने गले में शुभता का प्रतीक धागा पहना और नल-दमयंती की कथा का भी श्रवण किया ।


रिपोर्टर