रेलवे स्टेशन पर चला महा टिकट चेकिंग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 26, 2025
- 91 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार आरपीएफ़ निरीक्षक संजीव कुमार एवम मुख्य मंडल टिकट निरीक्षक श्री अभिषेक भारती तथा मुख्य टिकट निरीक्षक श्री गौरव कुमार के नेतृत्व में सासाराम स्टेशन पर सधन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 144 व्यक्ति बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए। जिससे जुर्माना के रूप में कुल- 67000/- रुपया लगभग किया गया।
इस अभियान में 09 चेकिंग स्टाफ व 10 रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी एवं व स्टाफ मौजूद रहे।


रिपोर्टर