नये जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 07, 2026
- 1 views
रोहतास।रोहतास के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रहण किया पदभार
जिले के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के रूप में मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय की जगह जिम्मेदारी संभाली है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में नई उम्मीद जगी है।
अब जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विभागीय कार्यों को गति देने की दिशा में उनसे अपेक्षाएं रहेंगी।


रिपोर्टर