रांची से दिल्ली जा रही यात्री बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 07, 2026
- 1 views
रोहतास ।जिले के शिवसागर प्रखंड में घोरघट के पास NH-19 पर रांची से दिल्ली जा रही एक सवारी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई और बस को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यात्रियों के साथ उनका सामान भी सुरक्षित बताया गया है।


रिपोर्टर