भिवंडी में चरस बेचने आया तस्कर गिरफ्तार

13 लाख की खेप बरामद 32 कॉटर्स, राशन कार्यालय इलाके में पुलिस ने बिछाया जाल

435 ग्राम चरस के साथ दबोचा गया आरोपी

भिवंडी।  युवाओं को नशे के दलदल में झोंकने आए एक चरस तस्कर को भिवंडी में पुलिस ने रंगेहाथ दबोच लिया। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा -2 ने गुप्त सूचना के आधार पर निजामपुरा स्थित 32 कॉटर्स, राशन कार्यालय के पास वाले इलाके में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 13 लाख 5 हजार रुपये की कीमत का 435 ग्राम चरस जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहबूब उर्फ पप्पू अब्दुलहक खान (55), निवासी टिटवाला के रूप में हुई है। वह राशनिंग कार्यालय के पास मादक पदार्थ बेचने की फिराक में आया था। पुलिस ने मौके से ही उसे पकड़ लिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे और सह पुलिस आयुक्त डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने बताया कि शहर में नशे के अवैध धंधों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

भिवंडी अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनावणे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी जिसमें सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज केदार,पुलिस उपनिरीक्षक रवींद्र पाटील, सुधाकर चौधरी, पुलिस हवलदार निलेश बोरसे, सुनिल सालुखे, वामन भोईर, साबीर शेख सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे। इस मामले में निजामपुरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट