भिवंडी मनपा आयुक्त पद पर अनमोल सागर की नियुक्ति, अजय वैद्य का तबादला

भिवंडी। भिवंडी महानगरपालिका (मनपा) के नए आयुक्त के रूप में अनमोल सागर की नियुक्ति की गई है। वे लातूर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। वहीं, वर्तमान आयुक्त अजय वैद्य का राज्य सरकार ने इस पद से तबादला कर दिया है। मंगलवार देर शाम राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव व्ही. राधा के हस्ताक्षर से नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए गए। इस बदलाव से पालिका प्रशासन में हलचल मच गई है। अजय वैद्य की नियुक्ति भिवंडी महानगरपालिका आयुक्त के रूप में 12 जुलाई 2023 को हुई थी। उन्होंने लगभग 17 महीने इस पद पर काम किया। पालिका में फैले मनमानी कार्यभार, व्यापक रूप से फैले भष्ट्राचार की गूंज प्रशासन तक पहुँच रही थी

भिवंडी महानगरपालिका की जिम्मेदारी संभालने के बाद अनमोल सागर के सामने कई चुनौतियां होंगी, जिनमें –शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुधारना, विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाना,भ्रष्टाचार पर रोक लगाना, ट्रैफिक और अवैध निर्माण की समस्या का समाधान आदि का समावेश है। 

इस बदलाव के बाद भिवंडी मनपा प्रशासन में खलबली मची हुई है। अब देखना होगा कि अनमोल सागर किस तरह से शहर की समस्याओं का समाधान कर पाते हैं और क्या नई योजनाएं लागू करते हैं। भिवंडी के नागरिकों को नए आयुक्त से बड़ी उम्मीदें हैं, खासकर भष्ट्राचार, सड़क, जल आपूर्ति, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने कार्यकाल में इन समस्याओं का समाधान किस तरह से करते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट