24 घंटे में तीन मासूमों का अपहरण अपहरण की वारदातों से लोग सहमे

भिवंडी। महेन्द्र कुमार ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक ही दिन में तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण की घटनाओं ने स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। ये घटनाएं 3 और 4 मई 2025 को शहर के विभिन्न इलाकों से सामने आई हैं, जहां तीन अलग-अलग नाबालिग लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गऐ। जिसमें एक नाबालिग लड़की का भी समावेश है। 

पुलिस के मुताबिक पहली घटना शांतिनगर पुलिस थाना क्षेत्र के नांगाव की है, जहां 17 वर्षीय लड़का संदिप राजकुमार भारतीय भोर दो बजे अचानक लापता हो गया। अपहृत की माॅ गुडिया देवी राजकुमार भारतीय ने इसकी शिकायत शांतिनगर पुलिस थाना में दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार, वह घर से काम के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। दूसरी घटना भी शांतिनगर थाना क्षेत्र में दर्ज की गई है। यहां 5 मई सुबह 7 बजे को सहयोग नगर से 13 वर्षीय लडकी नाजिया इम्रान अंसारी घर से किराने का सामान लाने गई थी। इस दरमियान अचानक गायब हो गई। परिजन जब ढूंढने निकले तो उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस को संदेह है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। अपहृत की माॅ तबस्सुम इम्रान अंसारी ने इसकी शिकायत शांतिनगर पुलिस थाना में दर्ज कराया है। तीसरी वारदात भिवंडी शहर थाना क्षेत्र में घटी, जहां 14 वर्ष आवेश समद अंसारी 3 मई सुबह 11 बजे घर के पास से ही लापता हो गया। माता-पिता का आरोप है कि वह खेलते-खेलते अचानक नजरों से ओझल हो गया और तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है, साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। लगातार हो रही अपहरण की घटनाओं से भिवंडी के नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजन प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चों को सकुशल ढूंढने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट