
पति के साथ ससुराल वालों ने मिलकर किया अत्याचार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 20, 2025
- 173 views
मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते दर्ज हुआ केस
भिवंडी। भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक विवाहिता को ससुराल में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। पत्नी को सोने की चेन न देने और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने से शुरू हुई यह प्रताड़ना इतनी बढ़ गई कि अंततः पीड़िता को पुलिस स्टेशन का रुख करना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रिया विक्रम पाटील (28 ) ने अपने पति विक्रम गजानन पाटील समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इनमें पति के अलावा ससुर, सास, देवर, जेठानी, ननद समेत अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। सभी आरोपी निंबवली भिवंडी के रहने वाले बताए गए है। प्रिया ने शिकायत में बताया कि विवाह के बाद वह अपने पति के साथ निंबवली स्थित ससुराल में रह रही थीं। इस दौरान पति और अन्य ससुराल वालो ने उनके साथ गाली-गलौच, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया। आरोप है कि आरोपियों ने बार-बार दहेज की मांग की और जब वह पूरी नहीं हुई तो उन्हें प्रताड़ित किया गया। शांतिनगर पुलिस ने विक्रम गजानन पाटिल, गजानन शिवा पाटिल, संगीता वामन म्हात्रे, जनता विश्वनाथ म्हात्रे,प्रेमा शंभु पाटिल, वैशाली विलास देसले,सपना हिरामन और ज्योति गजानन पाटिल उर्फ आदिती चेतन गुलवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,115(2),352,3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच महिला सहायक पुलिस निरीक्षक देशमुख मेडम कर रही है।
रिपोर्टर