मास्टरमाइंड अकादमी के बच्चों ने लहराया परचम

तलेन । तलेन नगर की सर्वश्रेष्ठ संस्था मास्टरमाइंड अकादमी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में नगर में परचम लहराया 10वीं में संस्था की छात्रा मेघा राजपूत ने 492 अंकों के साथ 98.4 परसेंट प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में नवा स्थान प्राप्त किया कुमकुम राजपूत 96.4% ऋषिका यादव 94.4% अजय अहिरवार 93% जयदीप शर्मा 90.2% अंक प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में अंजली राठौर 92% सलोनी सैनी 92.2% विकास प्रजापति 90.4% ज्योति प्रजापति 90% रेणुका सिसोदया 90% अंक प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक राकेश कुमार यादव , अध्यक्ष कमल सिंह यादव ,प्राचार्य नरेंद्र सिंह सिसोदिया,  उप प्राचार्य कविता यादव एवं समस्या स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट