विधायक द्वारा नगर पंचायत अंतर्गत छठ घाट का किया गया शिलान्यास

क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी के सवाल पर विधायक ने कहा कानून व्यवस्था के विरुद्ध कोई भी हो छोड़ा नहीं जा सकता 

कैमूर-- जिला के नगर पंचायत कुदरा अंतर्गत टिकरा टोला स्थित तालाब में छठ घाट निर्माण हेतु मोहनियां विधायक संगीता कुमारी के कर कमलों द्वारा किया गया शिलान्यास। आपको बताते चलें कि स्थानीय लोगों द्वारा बहुत दिनों से ही छठ पूजा में समस्याओं को देखते हुए छठ घाट का मांग किया जा रहा था, स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए स्थानीय विधायक संगीता कुमारी द्वारा गुरुवार को छठ पूजा घाट निर्माण हेतु पुजा पाठ कर शिलान्यास किया गया।


उपरांत बजरंगबली मंदिर में संध्या आरती भी किया गया। मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज, नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार उर्फ पिन्टु सिंह द्वारा फूल मालाओं से अलंकृत कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। वही कलमकारों द्वारा क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी कार्य कर रही हैं, बहुत से नशे के सौदागर पकड़े गए हैं, और प्रयास जारी हैं। कानून व्यवस्था के विरुद्ध कोई भी कार्य कर रहा हो उसे छोड़ा नहीं जा सकता। साथ ही नशे सौदागरों द्वारा दिनदहाड़े स्टेडियम में हिरोईन की पुड़िया बनाते वायरल वीडियो के संदर्भ में विडियो की मांग किया गया, और उन्होंने कहा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उक्त स्थल पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार उर्फ पिन्टु सिंह, नगर पंचायत कुदरा वार्ड क्रमांक 1 के वार्ड सदस्य अरुण कुमार पाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो की संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट