संत उमेश पुरी के खिलाफ भिवंडी में मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 06, 2025
- 214 views
भिवंडी। शहर के सौदागर मोहल्ला निवासी मोहम्मद शहबाज इकबाल अहमद मोमिन ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले संत उमेश पुरी के खिलाफ शहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शाहबाज इकबाल अहमद मोमिन ने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन को बताया कि वह अपने मित्र के साथ थे जब उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर इंस्टाग्राम खोला। इंस्टाग्राम पर उन्हें एक वीडियो मिला जिसमें “श्री संत अशोक पुरी” नामक व्यक्ति ने एफसी 19, सेक्टर 16, नोएडा, उत्तर प्रदेश के जी न्यूज़ चैनल के ताल ठोक कार्यक्रम प्रसारण में भड़काऊ बयान दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने नबी पैगंबर के बारे में अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की। इस आपत्तिजनक बयान के बाद शिकायतकर्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भिवंडी पुलिस के माध्यम से नोएडा पुलिस स्टेशन में शिकायत भेजी है। इस मामले को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299,356(2) के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई है।


रिपोर्टर