अग्निवीर की ट्रेनिंग पुरी कर नगर आगमन पर शिवम तिवारी का नगर में हुआ जोरदार स्वागत
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 08, 2025
- 446 views
तलेन । अग्निवीर की 6 माह की ट्रेनिंग पुरी कर घर लौटे नगर तलेन के संजय कालोनी निवासी शिवम तिवारी का रविवार को नगर में जोरदार स्वागत किया गया। डीजे ढोल के साथ इकलेरा रोड हनुमान मंदिर से जुलूस निकाला गया। खुली जीप में सवार होकर निकले अग्निवीर शिवम तिवारी का नगर में लोगों द्वारा फूलमाला व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ संजय कॉलोनी पहुंचा। जहां पर कॉलोनी वासियों द्वारा भी शिवम का जोरदार स्वागत किया गया। अग्नि वीर योजना के तहत सेना में चयनित होकर शिवम ने नगर का नाम रोशन किया है। शिवम तिवारी के पिताजी राजकिशोर तिवारी मंदिर में पूजा करने का काम करते हैं।


रिपोर्टर