अधिवक्ता अशोक दुबे हुए कर्मदीप सम्मान 2025 से सम्मानित

समाजसेवा, राष्ट्रीय एकता और नेतृत्व में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुआ दुबे हुए सम्मानित


मुंबई : समाजसेवा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में अपने सशक्त योगदान के लिए अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे को ‘कर्मदीप सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रख्यात फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद के कर-कमलों से प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वास्तु डायरेक्शन और सिने स्टार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि अधिवक्ता अशोक दुबे को इससे पूर्व वर्ष 2023 में ‘पॉपुलर सिविलियन अवार्ड’ तथा 2024 में ‘स्टार्टअप लीडरशिप इंडिया अवार्ड’ से भी नवाजा जा चुका है। ये सम्मान उन्हें क्रमशः APM और Cinestar Live के मंच से तथा भारत के नवाचार एवं नेतृत्व मंच द्वारा प्रदान किए गए थे। ये सभी सम्मान उनके सामाजिक योगदान, संगठनात्मक नेतृत्व और नवाचार में योगदान के लिए दिए गए हैं।

उनकी नेतृत्व क्षमता और विचारशीलता का एक और उदाहरण 23 दिसंबर 2023 को रूद्र इंटरनेशनल स्कूल, राजगढ़ (मिर्जापुर) में आयोजित “स्टेट एग्ज़ीबिशन – इनक्रेडिबल इंडिया” कार्यक्रम में देखने को मिला, जहां उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. अम्बरीश दुबे (चेयरमैन) और श्रवण सिंह (प्रबंधक) ने उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा सहित फिल्म, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां भी उपस्थित रहीं।

वर्तमान में अधिवक्ता अशोक दुबे अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और पूर्वांचल समाज की समस्याओं और सरोकारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे एक कुशल वक्ता, प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता और समर्पित समाजसेवी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात अधिवक्ता दुबे ने कहा यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों और नागरिकों का है जो समाज, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह एक प्रेरणा है कि हम सभी अपने कर्तव्यों को और अधिक समर्पण तथा ऊर्जा के साथ निभाएं।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट