कावड़ यात्रा लेकर निकले शिव भक्त खेड़ापति मंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 27, 2025
- 459 views
तलेन : रविवार को गांव लाटाहेडी व नगर तलेन द्वारा एक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई तथा खेड़ापति हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया गया। गांव लाटाहेडी की कावड़ यात्रा कावड में जलभरकर व महिलाएं कलश लेकर नगर तलेन मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। नगर के मनकामेश्वर महादेव मंदिर से नगर धर्म जागरण के नेतृत्व में नगर की कावड़ यात्रा निकल गई। गांव लाटाहेडी की कावड़ यात्रा और नगर की कावड़ यात्रा सामूहिक रूप से नगर तलेन के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकली। इस कावड़ यात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस कावड यात्रा में कावड़ियों के साथ काफी संख्या में महिलाएं भी कलश में जल भरकर सिर पर कलश लेकर चल रही थी। यह कावड़ यात्रा खेड़ापति स्थित शिव मंदिर पहुंची जहां पर महा आरती के साथ पश्चात भगवान शिव का जल अभिषेक किया गया। वह मंदिर परिसर पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। खेड़ापति मंदिर पर इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिसिंह केशवाल का उद्बोधन प्राप्त हुआ। श्री केशवाल ने कावड़ यात्रा क्यों निकल जाती है और क्यों जल से भगवान शिव का अभिषेक क्यों किया जाता है इसको विषय पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित कांवड़ियों , तलेन,लाटाहेडी ,व आसपास गांव के मंदिर के पुजारियों, हिंदू धार्मिक उत्सव अध्यक्ष व नगर परिषद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष प्रतिनिधि , समाजसेवियों का नगर धर्म जागरण कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र व श्रीफल देकर स्वागत व सम्मान किया गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ।


रिपोर्टर