डूबने से मृत तीन मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 06, 2025
- 292 views
तलेन । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगपुर द्वारा, नायब तहसीलदार तलेन श्री मनोज शर्मा के प्रतिवेदन पर तीन अलग-अलग प्रकरणों में पानी में डूबने से हुई मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के वैध वारिशों को 4 - 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है । जारी आदेश अनुसार नायब तहसीलदार तलेन तहसील पचोर के प्रतिवेदन पर , सचिन पिता संजय केलकर निवासी ग्राम सेहतखेड़ी की नाले में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक की माता मायाबाई पति संजय केलकर को ₹ 4 लाख रुपए तथा लक्ष्य पिता अलकेश जाटव निवास इकलेरा की गहरे गड्ढे में डूब कर मृत्यु हो जाने पर मृतक की माता फूलवती पति अलकेश जाटव को 4 लाख रुपए,व काशीराम पिता भंवरलाल गुर्जर निवासी ग्राम मोहनपुर की नाले के पानी में डूबकर मृत्यु हो जाने पर मृतक की माता गुलाबबाई पति भंवरलाल गुर्जर को 4 लाख रुपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


रिपोर्टर