एस. बी. एस. की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन थाने पहुंच कर बांधी राखी
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 08, 2025
- 268 views
तलेन । तलेन के एस. बी. एस. स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को तलेन थाने पहुंचकर पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया । विद्यालय की छात्राओं ने थाने में पदस्थ राज्य के विभिन्न स्थानों से आए हुए पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और कल्याण की कामना की। थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर द्वारा सभी छात्राओं और पुलिस कर्मियों को हार्दिक बधाई दी , और उन्होंने इस पावन त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डाला और भाई बहन के पवित्र रिश्ते की सराहना की , स्कूल की छात्राओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया पुलिस कर्मियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और छात्र बहिनों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस आयोजन में पुलिस और छात्र बहनों के बीच सौहार्दपूर्ण सबंधों को मजबूत करने का एक सराहनीय प्रयास रहा , इस मौके पर विद्यालय के संचालक, नंदकिशोर यादव व विद्यालय के प्रधानाचार्य एच.एस. परमार मौजूद रहे और सभी को इस पर्व की बधाई, शुभकामनाए दी ।


रिपोर्टर