सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई


तलेन । शासकीय कन्या हाई स्कूल तलेन में शिक्षकों के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक प्रकाश नारायण सोनी , बलदेव सिंह राजपूत, व सिद्धू लाल लववंशी के सेवानिवृत्त होने पर यह विदाई समारोह आयोजित हुआ। सेवानिवृत्ति शिक्षकों को शाल श्रीफल व साफा ,पुष्प माला  पहनाकर सम्मानित कर भावभीनी बिदाई दी गई। सेवानिवृत शिक्षक श्री प्रकाश नारायण सोनी ने 39 वर्ष , श्री बलदेव सिंह राजपूत ने 41 वर्ष ,  श्री सिद्धू लाल लववंशी ने 41 वर्ष शासकीय शिक्षक के  रूप में अपनी सेवाएं दी  । इस मौके पर शिक्षकों ने कहा की सेवानिवृत्ति शिक्षकों की कुशल कार्य क्षमता व उत्कृष्ट योगदान विधालय  परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस मौके पर कन्या हाई स्कूल प्राचार्य, सुश्री उजमा सुल्तान, शासकीय पीएम श्री स्कूल प्राचार्य अशोक पाटीदार, शासकीय हाई स्कूल कांसरोद के प्राचार्य गोपाल कृष्ण यादव, व विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षिकाएं व अन्य विद्यालयों के शिक्षक गण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट