हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 09, 2025
- 205 views
तलेन । भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार को नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के साथ ही उन्हें रक्षा का वचन दिया। जहां एक तरफ रक्षाबंधन पर्व को लेकर शनिवार सुबह से ही भले ही बहने शुभ मुहूर्त का इंतज़ार कर रही थी। वही दूसरी तरफ क्षेत्र में सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना । वही भाइयों ने भी उपहार दिया व सदैव रक्षा करने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर