बेसहारा गोवंश को श्री प्रीतम गौशाला में छोड़ा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 09, 2025
- 333 views
तलेन । नगर परिषद तलेन ने नगर क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंश की देखभाल और सुरक्षा के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष पहल की। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने नगर के विभिन्न इलाकों से 41 बेसहारा गोवंश को एकत्रित कर वार्ड क्रमांक 15 स्थित श्री प्रीतम गौशाला सेवा समिति में छोड़ने की कार्रवाई की।
नगर परिषद के अनुसार, इन बेसहारा गोवंशों को गौशाला में उचित देखभाल, भोजन और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे न केवल पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा बल्कि नगर की सड़कों पर इनके विचरण से होने वाली यातायात बाधाओं और दुर्घटना की संभावनाओं में भी कमी आएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर परिषद तलेन द्वारा 54 बेसहारा गोवंश को इसी गौशाला में भेजा गया था। नगर परिषद का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी, ताकि नगर क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके और उन्हें बेहतर जीवन प्रदान किया जा सके।


रिपोर्टर