श्री राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे झूलनोत्सव का उत्सव का हुआ समापन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 09, 2025
- 226 views
तलेन
तलेन के श्री राधा कृष्ण मंदिर यादव मोहल्ला मंडलोईपुरा में हरियाली अमावस्या से प्रारंभ हुए झुलनोत्सव का समापन शनिवार रक्षाबंधन पर्व पर हुआ । पिछले 16 दिनों तक चले इस झुलनोत्सव में प्रतिदिन ठाकुर जी आकर्षक श्रंगार कराकर झुला झुलाया गया।भजन कीर्तन का क्रम प्रतिदिन चलता रहा। झूले की अंतिम दिन भी ठाकुर जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी को झूला झुलाया। अंतिम दिन भजन कीर्तन व महाआरती व प्रसाद वितरण के पश्चात झूला उत्सव का समापन हुआ। अंतिम दिन सभी संगीत वादको एवं गायक कलाकारों का मंगल तिलक लगाकर अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान भी किया गया।इस झूलनोत्सव में प्रतिदिन अलग -अलग यजमानो द्वारा ठाकुर जी भोग लगाया गया व आरती कर प्रसाद वितरण करवाया गया।


रिपोर्टर