सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया सम्मान


राजगढ़ । कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय सेवक जो अपनी 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 31 जुलाई, 2025 को सेवा निवृत्त हुए हैं, उनके पेंशन प्रकरण संबंधित आहरण एवं संवितरण की जांच कर उनके पीपीओ / जीपीओ समय-सीमा में जारी किये गये। कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं जिला पेंशन अधिकारी श्री अमित दुबे द्वारा कलेक्टोरेट मीटिंग हाल में सम्मान समारोह आयोजित कर माह जुलाई-2025 में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का शाल, श्रीफल एवं माला के साथ सेवा निवृत्त 43 पेंशनरों को पीपीओ / जीपीओ प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री पवन विजयवर्गीय, डॉ. रूप सिंह परिहार, श्री कुमार नासिर जहां, श्री रामगोपाल नरेडा, श्री भगवान सिंह मीणा, श्री दीपक राव ईग्‍ले, श्री भैरूलाल श्रीलाल, श्री बापूलाल वर्मा, श्री प्रकाश नारायण सोनी, श्री सालिग राम पालीवाल, श्री देवकरण वर्मा, श्री हरिप्रसाद वर्मा, श्री बापूलाल रूहेला, श्री सिघूलाल लववंशी, श्रीमती उर्मिला सिसोदिया, श्री हरिओम मिश्रा, श्री बापूलाल जाटव, श्री दिनेश कुमार पाठक, श्री किरण चन्‍द्र सक्‍सेना, श्री प्रमिला विजय, श्री रामचन्‍द्र वर्मा, श्रीमती रंजना खरे, श्री मुबारिक खान, श्री जाहिद उल्‍लाह, श्री अरूण सक्‍सेना, श्री राजराम मालवीय, श्रीमती मधुलता शर्मा, श्री जगदीश प्रसाद लुहार, श्री सिंघनाथ वर्मा, श्री देवचन्‍द्र दांगी, श्री रमेश चन्‍द्र पंवार, श्री चन्‍द्र शेखर वर्मा, श्री हरिराम वर्मा, श्री मोहनलाल स्‍वर्णकार, श्री हरेन्‍द्र सिंह खिंची, श्री मोहन मुरारी शर्मा, श्री चन्‍द्र कांत दवे, श्री श्‍यामबाबू, श्री जगदीश चन्‍द्र कोली, श्री रघुनंदन शर्मा, श्री अमृतलाल, श्री नन्‍दकिशोर एवं श्री अनोखीलाल राठौर उपस्थित रहे ।नकार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने पेशनरों व्दारा उनके सेवाकाल में की गई सेवाओं की सराहना की। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा समय पर पीपीओ बनाये जाने एवं समस्याओं का समय पर निराकरण किये जाने से पेंशन कार्यालय की सराहना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट