शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इकलेरा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 14, 2025
- 145 views
इकलेरा । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इकलेरा के द्वारा बैंड बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस तिरंगा यात्रा में ग्राम इकलेरा के जन प्रतिनिधि श्री रामबाबू मंडल, श्री मनोहर प्रजापति हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रियंका बिंझानी शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी श्री दिलीप द्विवेदी एवं शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय की संस्था प्रभारी सुश्री विनय लता चौहान एव प्राथमिक विद्यालय इकलेरा के प्रभारी श्री गोविंद मालवीय बरनावद प्राचार्य श्री अवधेश सिंह, जन शिक्षक लोकेंद्र सिंह राजपूत,जय भीम रंगारे एवं संकुल पुलीस विभाग से श्री दांगी जी, स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर अनुसुइया बैरागी, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता भी शामिल रही।


रिपोर्टर