सासाराम में राहुल गांधी की सभा की जगह बदली गई

DM बोले- शहर से बाहर लैंडिंग की परमिशन

रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम से 17 अगस्त से महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत हो रही है। RJD विधायक सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि 'प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। राहुल गांधी को सभा और हेलिकॉप्टर लैंडिंग की परमिशन नहीं दी जा रही है।'


DM उदिता सिंह ने बताया कि 'ऐसा कुछ नहीं है उन्हें परमिशन दी गई है। सिर्फ सभा और हेलिकॉप्टर लैंडिंग की जगह को बदला गया है। दोनों को शहर से बाहर सभा गया है। ताकि व्यवस्थाओं में हमें परेशानी ना हो और लोगों को भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।' सुधाकर बोले- प्रशासन चाहता है कि यहां रैली ना हो


सुधाकर सिंह ने बताया कि '17 जुलाई को राहुल गांधी का सभा स्थल सासाराम के हवाई अड्डा पर तय हुआ है। सुबह 10 बजे से सभा शुरू होगी। हेलिकॉप्टर की अनुमति अगर नहीं दी जाती है, तो गाड़ी से राहुल गांधी शहर आएंगे।'


'लौटने के दौरान भी वे शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए ही जाएंगे। प्रशासन चाहता है कि यहां पर रैली न हो...मतदाता, इलेक्शन कमिशन के खिलाफ ये आंदोलन है। ये सभी नहीं चाहते हैं कि यहां से आंदोलन या यात्रा की शुरुआत हो। ये सत्ता पक्ष के साथ में खेलने की कोशिश है।'


रोड मार्च की तैयारी


सुधाकर सिंह ने कहा कि 'अगर आज शाम तक अनुमति नहीं मिली तो भी कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा। 17 अगस्त को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का हेलिकॉप्टर भी लैंड करेगा और रोड मार्च भी हर हाल में होगा। इस दौरान गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल रहेंगे।'

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट