
रोहतास पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, चार नए थानाध्यक्षों की हुई नियुक्ति
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 20, 2025
- 22 views
एसपी रौशन कुमार ने जारी किया तबादला आदेश, चार थानों को मिले नए प्रभारी
रोहतास, 20 अगस्त 2025:जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने चार थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। नए थानाध्यक्षों को उनके-उनके थानों का कार्यभार शीघ्र ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नवपदस्थापित थानाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
1. पु०नि० अविनाश कुमार – अब तक विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में एसपी कार्यालय, डिहरी में कार्यरत थे। उन्हें नासरीगंज थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
2. पु०नि० राजीव रंजन सिंह – पुलिस केंद्र, डिहरी में कार्यरत रहे राजीव रंजन सिंह को अब सासाराम नगर थाना का प्रभार सौंपा गया है।
3. पु०अ०नि० अजय कुमार – जो पूर्व में जिला आसूचना इकाई, पुलिस कार्यालय, डिहरी में पदस्थापित थे, अब उन्हें डालमियानगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
4. पु०अ०नि० सुगंधा प्रियदर्शी – जो पूर्व में नासरीगंज थाना में तैनात थीं, उन्हें अब आयरकोठा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि यह बदलाव जिला पुलिस की कार्यक्षमता को और अधिक बेहतर करने और आम जनता को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने सभी नवपदस्थापित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क को प्राथमिकता दें।
पुलिस अधीक्षक ने भरोसा जताया कि नई नियुक्तियाँ जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को नई गति और दिशा प्रदान करेंगी।
---
रिपोर्टर